Monday, February 9, 2026

NH-45 पर नाली निर्माण बना जानलेवा, लापरवाही से बढ़ा हादसों का खतरा

सेवाजोहार (डिंडोरी / करंजिया):- डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत करंजिया क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-45 पर चल रहा नाली निर्माण कार्य अब आम लोगों के लिए जान का जोखिम बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का निर्माण बिना कवर/स्लैब और सुरक्षा इंतज़ामों के किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार अब तक कई लोग नाली में गिरकर घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार विभागों की ओर से न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही नाली को ढकने की कोई व्यवस्था की गई है।

निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन नाली में कई स्थानों पर गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं, जो कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बारिश के समय या रात के अंधेरे में यह नाली और भी अधिक खतरनाक हो जाती है।
शिकायतें बहुत, कार्रवाई शून्य
ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि शासन की जन-सुनवाई सेवा 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नाली को ढककर सुरक्षित नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि—
नाली को तत्काल ढकने (स्लैब/गुड़वत्ता) की व्यवस्था की जाए
निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।

दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग NH-45 पर इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की जान के साथ खुला खिलवाड़ भी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे