Monday, March 16, 2026

NMMS परीक्षा में शासकीय सांदीपनि विद्यालय नरिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 4 छात्र छात्रवृत्ति के लिए चयनित

सेवाजोहार(डिंडोरी):– ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा एक बार फिर सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के परिणामों में शासकीय सांदीपनि विद्यालय नरिया के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अक्टूबर 2025 में आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराते हुए छात्रवृत्ति के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। सीमित संसाधनों के बीच विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
चयनित विद्यार्थियों के नाम
NMMS परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं —
खेमराज धुर्वे
जीवेन्द्र उइके
मयंक महदेल
मोनिका धुर्वे
कक्षा 9वीं से 12वीं तक मिलेगी छात्रवृत्ति
इस परीक्षा में चयनित होने पर इन विद्यार्थियों को शासन की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक सामग्री और उच्च शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा साबित होगा।
अधिकारियों ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते, जिला परियोजना समन्वयक श्वेता अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश धुर्वे तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक अरुण चौबे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का परिणाम
विद्यालय के प्राचार्य बंशबहोर द्विवेदी ने इसे विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सफलता बताया। वहीं प्रधानाध्यापक प्रवीण सोनकिया ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
इस सफलता पर मूलचंद मरावी, अरुण यादव, सुचेता झारिया, ज्योति परस्ते सहित समस्त विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे