Wednesday, March 18, 2026

“अवैध नलकूप खनन पर अब सीधी चोट – सूचना दो, इनाम लो”

 एक्शन मोड में जिला प्रशासन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में बढ़ते जल संकट के बीच अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन में नजर आ रहा है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के सख्त निर्देश के बाद अवैध नलकूप खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। साफ संदेश—नियम तोड़ा, तो कार्रवाई पक्की!
दरअसल, 6 फरवरी 2026 को जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए निजी नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बावजूद चोरी-छिपे बोरिंग करने वालों की अब खैर नहीं।
ताजा मामला – अमरपुर ब्लॉक का पिपरिया गांव
17 मार्च को छिंदा टोला में अवैध नलकूप खनन की सूचना मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी।
लेकिन… बोरवेल मशीन वाला मौके से फरार! ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 40 फीट तक खुदाई कर काम अधूरा छोड़कर मशीन लेकर भाग निकला। जांच में सामने आया—भूमिस्वामी के पास कोई वैध अनुमति नहीं।

कानूनी कार्रवाई शुरू
बोरवेल वाहन मालिक अमन बोरवेल के खिलाफ थाना डिंडौरी में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस भी मौके का मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्रशासन का सख्त संदेश
बिना अनुमति नलकूप खनन = सीधा अपराध
पहले अनुमति लें, फिर ही खुदाई करें
नियम तोड़ा तो सीधी एफआईआर
अब जनता भी बनेगी ‘जल प्रहरी’
जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है—
अवैध नलकूप की सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार!
अपील
प्रशासन ने आमजन से कहा है—
अगर कहीं भी अवैध बोरिंग होती दिखे, तुरंत सूचना दें। आपकी एक जानकारी जल संकट से लड़ने में बड़ा हथियार बन सकती है।
⚡ साफ है—डिंडौरी में अब अवैध नलकूप खनन पर ‘नो टॉलरेंस’ नीति लागू!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे