Wednesday, April 15, 2026

डिंडोरी के ध्रुव ने रचा इतिहास, 12 वीं में प्रदेश टॉप-10 में हासिल किया 8वां स्थान

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने दी शुभकामनाएं

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के गाड़ासरई निवासी ध्रुव कुमार साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। ध्रुव ने विज्ञान संकाय से 500 में से 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान हासिल किया है।
ध्रुव कुमार साहू शासकीय पीएम श्री विद्यालय, गाड़ासरई के मेधावी छात्र हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई का बड़ा योगदान रहा है। ध्रुव ने दिन-रात लगन से अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
ध्रुव के पिता संदीप साहू आटा चक्की व्यवसाय से जुड़े हैं, जिन्होंने अपने बेटे को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और किसी भी प्रकार का काम का दबाव उस पर नहीं आने दिया। वहीं उनकी माता मनीषा साहू एक गृहिणी हैं, जिन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ ध्रुव की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। उनकी छोटी बहन संस्कृति साहू वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं।
ध्रुव की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने भी ध्रुव कुमार साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ध्रुव की सफलता यह साबित करती है कि सच्ची लगन, मेहनत और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे