Tuesday, July 14, 2026

डिंडौरी में कल आएंगे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

सेवाजोहार (डिंडोरी):– भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को डिंडौरी प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद और भेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे भाजपा कार्यालय, डिंडौरी में आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक गतिविधियों, युवा मोर्चा की आगामी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह परस्ते ने जिले के सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार संकलन एवं कवरेज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की उपस्थिति से कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद एवं भेंट
मुख्य अतिथि: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर
स्थान: भाजपा कार्यालय, डिंडौरी
दिनांक: 15 जुलाई 2026 (बुधवार)
समय: दोपहर 1:00 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे