Sunday, October 25, 2026

झनकी हादसे में मृतक की मां को रेडक्रॉस सोसायटी ने दी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के ग्राम झनकी में 24 अक्टूबर  को साप्ताहिक बाजार के दिन हुई सड़क दुर्घटना में मृतक उत्तम सिंह धुर्वे की मां समरबती बाई धुर्वे को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के दिशा-निर्देशानुसार रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से यह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

गौरतलब है कि ग्राम झनकी, उप तहसील करंजिया में साप्ताहिक बाजार के दौरान हुई इस घटना में उत्तम सिंह धुर्वे, पिता मोहन सिंह धुर्वे की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।

इस दौरान एसडीएम बजाग पुष्पेन्द्र अहके, एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पंकज टेकाम, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत,जनपद अध्यक्ष करंजिया राजू उद्दे एवं कोषाध्यक्ष सचिन जैन उपस्थित रहे।

सहायता राशि मिलने से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रयास जिला प्रशासन डिंडोरी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे