सेवाजोहार (डिंडोरी):- मप्र के आदिवासी जिला डिंडोरी में शुक्रवार की देर शाम ईको कार को कुछ उपद्रवियों ने आग के हवाले करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ी और मौके से भाग खड़े हुए। घटना झ गांव में बाजार के चलते ईको कार चालक द्वारा ग्रामीणों को कुचलने का था। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई थी और लगभग तीन ग्रामीण घायल हुए थे। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आगजनी और पुलिस झड़प की घटना को अंजाम दिया। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे को जब घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बजाग एसडीओपी विवेक कुमार गौतम को घटना स्थल के लिए रवाना किया।
इस पूरे मामले को लेकर बजाग एसडीओपी विवेक कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि गोपालपुर चौकी प्रभारी और उनका स्टॉफ हिट एंड रन की घटना की जानकारी लगने पर जब मौके पर झनकी गांव पहुंचा तो उपद्रवियों ने पहले ईको कार को आग के हवाले की फिर गोपालपुर पुलिस से झड़प की जिससे कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे आई हैं।
आरोपितों के बारे में जानकारी मिल रही है कि कुछ झनकी गांव तो कुछ उसके आसपास गांव के है जो बाजार करने वहां आए हुए थे और हिट एंड रन घटना के बाद ईको कार में आगजनी की घटना करके भाग गए।
घटना के दौरान कुछ उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है और लगभग 15 के करीब अज्ञात आरोपितों के खिलाफ शासकीय सेवकों से मारपीट,शासकीय कार्य में बाधा,वर्दी फाड़ना, गाली गलौच,बलवा सहित आगजनी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।