Tuesday, August 25, 2026

प्रिय मतदाता,आपका अधिकार सिर्फ वोट देना नहीं, चुने हुए नेता से सवाल पूछने का भी हैं

अगर आपकी गांव,गली,मोहल्ले में रुका है विकास और समस्याएं हैं व्याप्त तो कीजिए नेता जी से सवाल !

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले की जनता अपने क्षेत्र के विकास की उम्मीद के साथ नेताओं और राजनीतिक दलों को वोट देती है। चुनाव के दौरान गांव, गली, मोहल्ले और क्षेत्र के विकास के कई वादे किए जाते हैं। जनता भी यह सोचकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है कि चुनाव जीतने के बाद उसके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
लेकिन जब चुनाव बीतने पर भी समस्याएं बनी रहती है और समय के साथ सड़क, नाली, पानी, बिजली, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा या अन्य स्थानीय समस्याएं जस की तस रहती हैं, तो जनता को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।

फिर नेता चाहे पंच,उपसरपंच,सरपंच,जनपद सदस्य,जनपद उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,जिला पंचायत उपाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष,विधायक या सांसद हो।
ऐसे में अपने गांव, गली, मोहल्ले या क्षेत्र की समस्या को फोटो और वीडियो के माध्यम से सामने लाएं। समस्या से जुड़े जनप्रतिनिधि, नेता और राजनीतिक दल को सोशल मीडिया पर टैग करें और सीधे सवाल पूछें—
“हमारे क्षेत्र की इस समस्या का समाधान कब होगा?”
“विकास का वादा आखिर कब पूरा होगा?”
“क्या चुनाव के समय किए गए वादे आपको याद हैं?”
“कहीं आप जनता से किया अपना वादा भूल तो नहीं गए?”
लोकतंत्र में वोट देना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से काम का हिसाब और जवाब भी मांगे।
समस्या की तस्वीर साझा कीजिए, सवाल उठाइए और जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाइए।
क्योंकि वोट जनता देती है, तो विकास और जवाबदेही की मांग करना भी जनता का अधिकार है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे