Tuesday, September 1, 2026

“ग्रामोद्योग से राष्ट्रोदय”: स्वावलंबी भारत अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला भोपाल में संपन्न

डिंडौरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने साझा किया जैविक कृषि और गौ-सेवा का मॉडल
सेवाजोहार (भोपाल/डिंडौरी):– स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत “ग्रामोद्योग से राष्ट्रोदय” विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 30 अगस्त 2026 को समाज सेवा न्यास, भोपाल में किया गया। कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यशाला में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डिंडौरी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष, नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि, गौ-पालन और ग्रामीण स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को साझा किया।

Bhopal
भोपाल कार्यक्रम में शामिल हुए बिहारी लाल

जैविक खेती और गौ-आधारित कुटीर उद्योगों पर जोर
बिहारी लाल साहू ने बताया कि डिंडौरी जैसे आदिवासी बहुल जिले में जैविक खेती, देशी गौ-पालन, गोबर और गौमूत्र से जैविक खाद एवं कीटनाशक निर्माण तथा गौ-आधारित कुटीर उद्योगों के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने नर्मदांचल क्षेत्र में संचालित गौ-सेवा और स्वावलंबी कृषि से जुड़े प्रयासों की जानकारी भी कार्यशाला में साझा की। इन प्रयासों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।
गांवों की आत्मनिर्भरता से मजबूत होगा राष्ट्र
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि भारत के गांव जितने अधिक स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होंगे, देश उतना ही आर्थिक रूप से मजबूत और समृद्ध बनेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, ताकि स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकें।
कई संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के दीपक शर्मा, प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव दुबोलिया, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री महेश चौधरी, योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, भारतीय किसान संघ, सहकार भारती, कल्याण आश्रम सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजन कर रहे उद्यमी और उद्योग प्रबंधक भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे