Monday, August 31, 2026

डिंडौरी कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पड़वार का निधन

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुकने से निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
सेवाजोहार (डिंडोरी):- मप्र के डिंडौरी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पड़वार का रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अशोक पड़वार का निधन हुआ। उनके निधन से जिले के कांग्रेस संगठन को बड़ा झटका लगा है। अशोक पड़वार कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे और जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहे।
अशोक पड़वार के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोक पड़वार का संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता हमेशा याद की जाएगी। उनके निधन से कांग्रेस ने एक सक्रिय और समर्पित संगठनकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।
उनके निधन से जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे