Thursday, September 10, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवक कार्यकाल पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

डिंडौरी मंडल की कार्यसमिति बैठक में अभियान की रूपरेखा तय, बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को पहुंचाने की बनाई रणनीति

सेवाजोहार (डिंडोरी):– भारतीय जनता पार्टी डिंडौरी मंडल की संकल्प सेवा अभियान कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत का गायन किया गया। मंच संचालन मंडल महामंत्री भागीरथ ऊरैती ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं डिंडौरी मंडल प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे, जिला मंत्री अंजु ब्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश बर्मन एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को मंचासीन रहे।
13 संकल्पों की जिम्मेदारी 13 पदाधिकारियों को
बैठक का प्रमुख विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाला सेवा संकल्प अभियान रहा। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए अभियान के 13 संकल्पों के संचालन की जिम्मेदारी 13 पदाधिकारियों को सौंपी गई है। बैठक में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर, उपाध्यक्ष बौधराम सरैया, प्रवीण बर्मन, सारिका नायक, मंत्री यशवंत तोमर, दीपिका भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रजनी मंदे, सह कोषाध्यक्ष नरेश चंदेल, कार्यालय सहयोगी परशराम, पार्षद रीतेश जैन, सुधील बरमैया, मोहन पाराशर, स्मिता बर्मन, महेंद्र दाहिया, देवेंद्र पांडे, वीरेंद्र पाराशर, राजेंद्र परमार, पितांबर पाराशर, गणेश मौहारी, अजय बर्मन, प्रेमसिंह धुर्वे, सरजू प्रसाद ठाकुर, रामदास बघेल, गोपालदास बघेल, परमात्मा यादव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में मंडल मंत्री दीपिका भारद्वाज ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे