Monday, September 14, 2026

ग्राम पौंडी माल में विकास कार्यों की सौगात, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते

पौंडी माल में विकास कार्यों की शुरुआत, ग्रामीणों को मिली सड़क और आंगनवाड़ी बाउंड्रीवाल की सौगात

सेवाजोहार (डिंडोरी):- विकासखंड डिंडौरी की ग्राम पंचायत पौंडी माल में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क निर्माण सहित आंगनवाड़ी भवन की बाउंड्रीवाल की सौगात मिली। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पौंडी माल में हनुमान मंदिर के पास स्थित आंगनवाड़ी भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही चन्द्रिका प्रसाद गोसांई के घर से भूपत कासिया के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता
इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, आंगनवाड़ी भवन, पेयजल, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को इनका लाभ जल्द मिल सके। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
सांसद कुलस्ते ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता से गांवों को और अधिक सशक्त एवं विकसित बनाया जा सकता है। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ,मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य,जयसिंह राजपूत,महेश धूमकेति, परस राम नागेश सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे