Monday, September 28, 2026

जिला अस्पताल की जांच सुविधाओं को लेकर 29 सितंबर को यंग ब्रिगेड का धरना प्रदर्शन 

CBC, HPLC और HPLC जांच सुविधा उपलब्ध कराने की मांग, निजी लैब में 800 से 1500 रुपये खर्च करने का दावा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिला चिकित्सालय डिंडोरी में मरीजों को मूलभूत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल  29 सितंबर को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष अतुल जैन ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM), डिंडोरी को आवेदन सौंपकर जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
आवेदन में कहा गया है कि जिला चिकित्सालय जिले का प्रमुख शासकीय अस्पताल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में गरीब और आदिवासी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। संगठन का आरोप है कि अस्पताल में वर्तमान में कुछ आवश्यक जांच सुविधाओं के नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
CBC और HPLC जांच नियमित नहीं होने का दावा
आवेदन में बताया गया है कि CBC और HPLC जैसी आवश्यक जांचें नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा डिंडोरी आदिवासी बाहुल्य जिला होने के कारण सिकल सेल रोग से जुड़े मरीजों के लिए भी जांच सुविधा महत्वपूर्ण बताई गई है। संगठन ने HPLC जांच सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
मरीज निजी लैब में जांच कराने को मजबूर
यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल का कहना है कि आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। आवेदन में दावा किया गया है कि मरीजों को जांच के लिए करीब 800 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
शांतिपूर्ण धरने की अनुमति मांगी
इन समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने और जिला अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संगठन ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति मांगी है। आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा तथा कानून के दायरे में रहकर आयोजित किया जाएगा। संगठन ने SDM से निर्धारित तिथि और समय पर धरना प्रदर्शन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे