Wednesday, October 28, 2026

कांग्रेस के पार्षद ने उठाया AHP आवास का मुद्दा, मांग लिया हिसाब : जिम्मेदार जानकारी देते से बचते नजर आ रहे,आखिर क्यों?

सूत्र बताते है कि मामले की ख़बर कलेक्टर के कानों तक पहुंच चुकी है!

सेवाजोहार (डिंडोरी):- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत डिंडोरी नगर परिषद के द्वारा गरीब , बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाना हैं। AHP योजना के तहत अब तक कई लोगों को आवास मिल भी चुके हैं लेकिन एक रहस्य ऐसा जुड़ा है इस योजना से जिसका खुलासा हुआ तो कई लोगों की धड़कने जरूर बढ़ जाएगी !

सेवा जोहार ने जब इस योजना के बारे में सबसे पहले विपक्ष के पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला सबसे पहले उनके द्वारा परिषद में उठाया गया हैं की कितनी बंदी हैं ? उसमें रसीदें कितनी कटी हैं? कितनी राशि इकट्ठा हुई अब तक ? और कितनी शासन के खाते में जमा की गई ? लेकिन ताज्जुब की बात है कि इसकी जानकारी नगर परिषद के जिम्मेदार लोग नहीं दे रहे हैं,जिससे पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी ने कलेक्टर से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। कांग्रेसी पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी ने इस मामले से जुड़ी जानकारी सीएमओ से लेकर जिम्मेदारों से चाही तो सब मौन धारण किए हुए हैं।

इसके बाद सेवा जोहार टीम ने जब सूत्रों से जानकारी जुटाना शुरू किया तो कई गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। AHP योजना (आवास) मामले में कई बंदिया नगर परिषद से गायब हैं,अगर यह सच है तो जिले की बहुत बड़ी गड़बड़ी हैं,जिसकी जांच बड़े स्तर से कराई जानी चाहिए। दूसरी बड़ी बात कि AHP आवास योजना का लाभ पाने वाले हितग्राहियों के किसे नकद राशि जमा की ? क्योंकि कुछ नाम ऐसे है जो रिटायर भी हो चुके हैं,अगर उनके द्वारा राशि जमा करवा दी गई है तब तो ठीक है अगर राशि जमा नहीं कराई गई तो वसूलने का प्रयास क्यों नहीं किया गया यह बड़ा सवाल हैं?

मामले में डिंडोरी नगर परिषद के सीएमओ वेदप्रकाश गौतम से फोन से संपर्क किया गया तो व्यवस्तता के चलते बात नहीं हो पाई वही डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस का कहना है कि सीएमओ और योजना से जुड़े जिम्मेदार ही इसकी विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।

खैर अगली ख़बर में AHP आवास योजना से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना हैं,बने रहिए sewajoharmpcg के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे