कलेक्टर ले संज्ञान, जांच की उठी मांग
सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद मुख्यालय में इन दिनों बस स्टैंड जहां मौजूद हैं वहां की आसपास की भूमि में एक के बाद एक पक्की दुकानें तैयार हो चुकी हैं,भूमाफियाओं द्वारा यह खेल विगत दो वर्षों से अनवरत जारी हैं। इसके लिए कभी भी कोई पत्रचार पंचायत द्वारा संबंधित निर्माणकर्ता लोगों को जारी नहीं किया गया। जिससे मामला संदिग्ध समझ में आने लगा हैं। अब समनापुर क्षेत्र की जनता इस मामले को लेकर सीधे कलेक्टर से हस्तक्षेप करने की मांग कर रही है,ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
सूत्र बताते है कि ग्राम पंचायत समनापुर के जिम्मेदारों के द्वारा बस स्टैंड से लगी जमीन पर निर्माण की छूट दी गई थी जिसके चलते वहां लगभग 20 से ज्यादा दुकानें पक्की निर्माण कर ली गईं। हैरत की बात तो यह है कि इसको लेकर कभी शिकवा शिकायत पंचायत द्वारा राजस्व या जिला प्रशासन के अधिकारियों से नहीं की गई।
अब समनापुर क्षेत्र की जनता चाहती है कि डिंडोरी जिले की संवेदनशील कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया समनापुर के बस स्टैंड की भूमि की विस्तृत रिपोर्ट/जानकारी नायब तहसीलदार से ले और जितने पक्के निर्माण बस स्टैंड में नियम विरुद्ध बगैर किसी वैधानिक दस्तावेज की तैयार किए गए हैं उन सभी पर कारवाई करते हुए पक्के निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटाए जाए ताकि राजस्व की भूमि सुरक्षित की जा सकें और प्रशासन की निगरानी में समनापुर बस स्टैंड सहित अन्य दुकानों का निर्माण नियम के तहत की जा सके।