डिंडोरी :- डिंडोरी नगर में एक युवक पर महुआ देवी ने ऐसा असर किया कि उसने नगर में खड़ी कई कारो को अपना निशाना बनाया। जब तक कोई कुछ समझ सकता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दरअसल युवक ने जमकर शराब पी रखी थी और जो घरों के बाहर खड़े चार पहिया वाहन पर उसकी नजर पड़ती उस पर पत्थर से हमला कर देता। ऐसा करते करते शराबी युवक ने कई वाहनों को अपना निशाना बनाते हुए नगर में आतंक मचाया और वाहन मालिकों को खासा नुकसान पहुँचाया।
शराबी युवक डिंडोरी बस स्टैंड से लेकर सूबखार तक उपद्रव मचाते हुए हंगामा किया। लेकिन कोई उसे रोकने की हिम्मत नही जुटा पाया क्योंकि शराबी युवक के हाथों में बड़े बड़े पत्थर थे। ये शराबी युवक कौन है कहाँ का रहने वाला है इसकी अब तक कोई जानकारी नही मिल पाई है।