Monday, July 7, 2025

जबलपुर से बीजाडांडी पहुँचे फग्गनसिंह कुलस्ते,जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत,निवास विधानसभा से है भाजपा प्रत्याशी

विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा के बाद कुलस्ते का विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन
मंडला:--भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निवास विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा के बाद केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते  का पहली बार निवास विधानसभा क्षेत्र के बीजाडांडी नारायणगंज मंडल में आगमन हुआ , कुलस्ते ग्राम उदयपुर स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर सबसे पहले  माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया,  बीजाडांडी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने  केंद्रीय मंत्री  कुलस्ते के स्वागत में वाहन रैली निकाल कर जगह-जगह उनका स्वागत किया। जबलपुर से नारायणगंज तक के ग्रामीण क्षेत्र में अनेक  स्थानों पर  कुलस्ते का कार्यकर्ताओं स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद  देते हुए बधाइयां दी।


 बीजाडांडी नारायणगंज मंडल में विधानसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मंडला सांसद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमंग ओर उत्साह के साथ नारायणगंज एवं बीजाडांडी मंडल में विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी की उपस्थिति में किया इस अवसर पर कुलस्ते ने निवास विधानसभा क्षेत्र में उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत परिश्रम और उनके समर्पण से निवास विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। देश ओर प्रदेश की भाजपा  सरकार ने हर वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए कार्य किए हैं इसलिए जनता का विश्वास और  जनआशीर्वाद भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिलेगा। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा की कार्यकर्ताओं का लक्ष्य मंडला जिले की तीनों विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निरंतर गरीब कल्याण और जन सेवा के कार्य किए हैं क्षेत्र के विकास में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार काम कर रही है इसलिए कार्यकर्ता आम जनता के पास घर-घर तक जाएं और हमारी संगठन संरचना के अनुसार आज से ही सभी स्तर  के कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक  रतन ठाकुर, कृष्ण कुमार चौकसे ,संदीप सिंह मंडल अध्यक्ष, रामचंद्र यादव मंडल अध्यक्ष ,मनोज मिश्रा मोर्चे के अध्यक्ष जाकिर खान सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल व जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे