Tuesday, July 8, 2025

जिले के चार उप स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला “गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS)” प्रमाण-पत्र,कलेक्टर ने कहा यह गौरव की बात है।

जिले के लिए यह गौरव की बात है : कलेक्टर विकास मिश्रा

डिंडोरी :- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले डिंडौरी जिले के चार उप स्वास्थ्य केन्द्र रूसा माल, राखी, निघोरी एवं बस्तरा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रदान किया गया है। कलेक्टर विकास विकास मिश्रा ने संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्वास्थ्य टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इस हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय मानक एन.क्यू.ए.एस. अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

एन.क्यू.ए.एस. मापदण्ड अनुरूप विकसित करने से संस्था में पेंशट सेफ्टी प्रोटोकॉल एवं एस.ओ.पी., सभी विभागों में आई.पी.सी. प्रोटोकॉल का सुदृढीकरण, बेहतर साइनेज सिस्टम, प्रिस्किशन ऑडिट, मेडिकल ऑडिट से विभिन्न व्यवस्थाये सुदृढ़ होती है। इन मापदंडों के अनुसार जिले के इन चार उप स्वास्थ्य केंद्रों को एन. क्यू.ए.एस. नेशनल सर्टिफिकेशन हेतु चयनित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे