डिंडोरी जिले की चित्रा उद्दे पहली बार चुनाव प्रक्रिया कराएंगी
डिंडोरी : विधानसभा निर्वाचन 2023 संपन्न कराने के लिए गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर खेल मैदान से मतदान दलों को सामग्री वितरण के बाद मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। सामग्री वितरण के बाद कलेक्ट्रेट खेल मैदान में जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 डिंडौरी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। जिले की दोनों विधानसभा में कुल 655 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 6 बजे से सामग्री वितरण कर मतदान दलों को बसों से रवाना किया गया। जिले के नक्सल प्रभावित 40 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। शेष अन्य मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए जिले के लिए जिले की दोनों विधानसभा शहपुरा व डिंडौरी में 25-25 पिंक बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र शहपुरा व डिंडौरी में एक-एक दिव्यांग बूथ भी बनाया गया है। इसके अलावा जिसमें दोनों विधानसभा में एक-एक युवा मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिसमें सभी कर्मचारी 30 वर्ष से कम के युवाओं को मतदान कराएंगे।
पारंपरिक वेशभूषा में मतदान सामग्री वितरण केंद्र पहुंची सुश्री चित्रा उद्दे
जिले में कुल 50 पिंक बूथ बनाए गए हैं इन बूथों में तैनात किए गए सभी मतदान कर्मचारी पांरपरिक वेशभूषा में मतदान सामग्री लेने पहुंचे। मतदान सामग्री लेकर उत्साह से अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए। पांरपरिक वेशभूषा में चित्रा उद्दे की गु्रप में किरण झारिया अध्यापक पीठासीन अधिकारी, सुश्री गिरजा झारिया अध्यापक पी 1 , संगीता गुप्ता सहायक अध्यापक पी 2 एवं चित्रा उद्दे सहायक अध्यापक पी 3 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पांरपरिक वेशभूषा में पहली बार मतदान कराने के लिए सुश्री चित्रा उद्दे ने खुशी जाहिर करते हुए अपने दल के साथ अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए।
मतदान दलों के मतदान केन्द्रों की ओर लाने ले जाने के लिए कुल 180 वाहनों को लगाया गया है सभी वाहन पुलिस परेड ग्राउंड में खडे़ कराये गये थे जो कि मतदान दलों को लेकर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने एवं मतदान केन्द्र से कलेक्ट्रेट परिसर खेल मैदान में तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जिले की दोनों विधानसभा में कुल 80 संवेदनशील केन्द्र हैं।
मतदान दल की रवानगी एवं मतदाल सामग्री वितरण का जायजा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा व सीईओ जिला पंचायत सीईओ सुश्री विमलश सिंह के द्वारा मुआयना किया गया एवं दलों को समझाइश दी गई।