Thursday, October 16, 2025

मंडला जिले में 6 लाख 49 हजार 886 लोगों ने किया मतदान,किसको कितना मिला 3 दिसंबर को ईवीएम मशीन उगलेगी राज ?

मंडला :-  विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मंडला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया है। जिले के कुल 7 लाख 90 हजार 998 मतदाताओं में से 6 लाख 49 हजार 886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 3 लाख 20 हजार 775 पुरूष एवं 3 लाख 29 हजार 97 महिलाएं तथा 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 82.16 है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 161 मतदाताओं में से 2 लाख 12 हजार 622 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 4 हजार 796 पुरूष एवं 1 लाख 7 हजार 822 महिलाएं तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिछिया विधानसभा का कुल मतदान 82.04 प्रतिशत है। निवास विधानसभा में कुल 2 लाख 63 हजार 912 मतदाताओं में से 2 लाख 16 हजार 664 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 6 हजार 506 पुरूष एवं 1 लाख 10 हजार 151 महिलाएं तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। निवास विधानसभा का कुल मतदान 82.10 प्रतिशत है। इसी प्रकार मंडला विधानसभा में कुल 2 लाख 67 हजार 925 मतदाताओं में से 2 लाख 20 हजार 600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 9 हजार 473 पुरूष एवं 1 लाख 11 हजार 124 महिलाएं तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। मंडला विधानसभा का कुल मतदान 82.34 प्रतिशत है।

जिले में मुकाबला रोचक है

मंडला विधानसभा सीट पर भाजपा की संपतिया और कांग्रेस के डॉ अशोक मर्सकोले के बीच सीधा मुकाबला हैं। निवास विधानसभा सीट पर भाजपा के फग्गनसिंह कुलस्ते और कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े के बीच कड़ा मुकाबला है यहाँ गौड़वाना गणतंत्र पार्टी जरूर वोटों के समीकरण बिगाड़ सकती है। इसी तरह से बिछिया में रोचक मुकाबला हुआ है यहाँ भाजपा के प्रत्याशी और कांग्रेस के नारायण पट्टा को गौड़वाना गणतंत्र पार्टी ने टक्कर देते हुए मुकाबला त्रिकोणी कर दिया है। अब मंडला जिले के लोगों को 3 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे