Thursday, October 16, 2025

डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के साथ कांग्रेस पार्टी ने किया छलावा: अनुराग गुप्ता,भाजपा नेता

दीपक ताम्रकार की रिपोर्ट

डिंडोरी (सेवाजोहार) : ओमकार सिंह मरकाम कद्दावर आदिवासी समाज से बड़े कांग्रेसी नेता हैं जो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। ओमकार सिंह मरकाम डिंडोरी जिले की डिंडोरी विधानसभा से चौथी बार के विधायक हैं जिनकी धमक मध्यप्रदेश में खासी रहती हैं। इस बार भले ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर ओमकार सिंह मरकाम को आसीन किया जाना था यह भाजपा नेता का कहना हैं।

लेकिन कांग्रेस संगठन ने प्रदेश में आदिवासी नेता व विधायक को किसी बड़े पद को न देते हुए उनके साथ छलावा किया है और केंद्रीय संगठन में रखकर महज लॉलीपॉप दिया है ऐसा कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग गुप्ता का। भाजपा नेता अनुराग गुप्ता ने कांग्रेस नेता व विधायक ओमकार सिंह मरकाम के कद और काम की शैली की न सिर्फ तारीफ की बल्कि अपेक्षा की थी कांग्रेस चुनाव में हार के बाद प्रदेश में आदिवासी समाज के नेता को प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद देती लेकिन कांग्रेस पार्टी ने ऐसा न करते हुए आदिवासी समाज के साथ छलावा किया हैं,जिसका नुकसान कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।

कार्यकर्ता भी मासूम : सूत्रों की माने तो डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता व राहुल गांधी के करीबी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को प्रदेश में तवज्जो न मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भी मायूसी हैं जिन्होंने जी तोड़ मेहनत कर विधानसभा चुनाव में ओमकार सिंह मरकाम को चौथी बार विधायक बनाया। बहरहाल प्रदेश कांग्रेस के अंदर खेमे में क्या चल रहा यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा पर ओमकार सिंह मरकाम की उपेक्षा कहीं कांग्रेस लो आगामी दिनों में कही बड़ा नुकसान न पहुँचा दे या भाजपा भी मानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे