आज 2 मार्च को कलेक्ट्रेट मैदान में 200 से अधिक जोड़े मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधेंगे।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने वधुओं के घर पहुंच हल्दी एवं मेंहदी रस्म में शामिल हुए
सेवाजोहार(डिंडोरी):– जिला प्रशासन डिंडोरी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 200 से अधिक जोड़ो के विवाह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उक्त विवाह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परसों स्थित मैदान में आयोजित होगा। वधू की तैयारी हेतु कृषि विज्ञान केंद्र में एवं दूल्हे तैयारी एवं जनवासा गायत्री मंदिर में व्यवस्था की गई है। प्रत्येक जोड़े के लिए अलग अलग मंडप तैयार किए गए हैं। जिसमें वर वधु फेरे लेंगे, साथ ही सामाजिक रीति रिवाज अनुसार पंडित जी, पुरोहित के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विवाह प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वर वधू विवाह उपरांत पौधारोपण भी करेंगे। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी की है। प्रत्येक जोड़ो को एक फलदार पौधा दिया जाएगा, जिसे वर वधू अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत के साथ घर में पौध रोपण करेंगे।
इस आयोजन के लिए पूछताछ केंद्र, पंजीयन काउंटर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा भी बारात के दौरान यातायात व्यवस्था की तैयारी कर ली गई है। आज एक दिन पूर्व कलेक्टर विकास मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने वधुओ के घर में जाकर मेहंदी एवं हल्दी की रस्मों में शामिल हुए।