Monday, December 1, 2025

14 मार्च को डिंडोरी में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे शामिल

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय डिंडोरी में दिनांक 14/03/2024 को समय 11:00 बजे से विधानसभा संचालन समिति एवं दोपहर 12:00 बजे से बूथ विजय संकल्प अभियान एवं दरबार मैरिज गार्डन (मंडला-जबलपुर बायपास रोड) समय दोपहर 02:00 एवं लाभार्थी सम्मेलन की जिला बैठक आहूत की गई है।

उक्त बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा, भाजपा अध्यक्ष अवध राज बिलैया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह टेकाम सहित वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने सभी पदाधिकारी से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे