सेवाजोहार (डिंडोरी):- मंडला संसदीय क्षेत्र के डिंडोरी में भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री व मंडला लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। इस दौरान फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी लोगो को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वही भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी भी इस आयोजन में शामिल हुए और होली के गीतों में जमकर थिरके।
फग्गन सिंह कुलस्ते ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है की : आज मंडला लोकसभा क्षेत्र डिंडोरी शहर में मेरे स्नेहीजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली का उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभका मोमनाएं प्रेषित की।