Monday, December 1, 2025

जिले में 5 लाख 21 हजार 284 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार उपयोग

19 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान

सेवाजोहार (डिंडोरी):- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मंडला संसदीय क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान से पूर्व प्रातः 5:30 बजे सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोल किया जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में 655 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें विधानसभा शहपुरा में 336, डिंडौरी में 319 मतदान केन्द्र नियत किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में महिला मतदान केंद्र 50, आदर्श मतदान केंद्र 28, दिव्यांगजन मतदान केंद्र 02, संवेदनशील मतदान केंद्र 138, नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र 40 हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए छाया तथा पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी केन्द्रों में रैम्प, व्हीलचेयर, बिजली, पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
259569 पुरूष, 261703 महिला तथा 12 थर्डजेंडर
जिले में कुल 521284 मतदाता हैं जिनमें 259569 पुरूष, 261703 महिला तथा 12 थर्डजेंडर मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा शहपुरा में कुल 271083 मतदाता हैं जिनमें 135237 पुरूष, 135844 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा डिंडौरी में कुल 250201 मतदाता हैं जिनमें 124332 पुरूष, 125859 महिला एवं 10 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।
8379 पीडब्ल्यूडी तथा 1002 सर्विस वोटर मतदाता
जिले में कुल 8379 दिव्यांग तथा 172 सर्विस वोटर हैं। जानकारी के अनुसार शहपुरा में 5118 पीडब्ल्यूडी तथा 90 सर्विस वोटर हैं। विधानसभा डिंडौरी में 3261 पीडब्ल्यूडी एवं 82 सर्विस वोटर हैं।
80 वर्ष से अधिक आयु के 1960 मतदाता
जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 1960 बुजुर्ग मतदाता हैं। जिनमें विधानसभा शहपुरा के 1241, डिंडौरी के 719 मतदाता शामिल हैं।
69293 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
जिले में 18-19 आयु वर्ष से अधिक आयु के कुल 69293 मतदाता हैं जो लोकसभा निर्वाचन में पहली बार मतदान करेंगे। जानकारी के अनुसार विधानसभा शहपुरा में 8569, डिंडौरी में 7438 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। साथ ही निर्वाचन कार्य की निगरानी के लिए भी वेबकास्टिंग और सीसीटीव्ही का सहारा लिया जा रहा है। मतदान केन्द्रों में पुलिस व्यवस्था के लिए मिजोरम, छटवीं वाहिनी जबलपुर, 26वीं वाहिनी गुना, छत्तीसगढ़ के होमगार्ड, बडवानी के जिला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मिजोरम पुलिस के जवान संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे