सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश में आज 10 वी क्लास के छात्र छात्राओं की खुशी भरा दिन रहा है। प्रदेश भर के जिलों में जहा 10वी क्लास में छात्रो ने बाजी मारी तो कई जिलों में बच्चियों ने परचम लहराया है। डिंडोरी जिले में हाई स्कूल 2024 के परिणाम में महर्षि एंग्लो वैदिक अकादमी गाड़ासरई की दो छात्रा ने जिले में स्कूल का नाम रोशन तो किया ही है साथ ही अपने परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महर्षि एंग्लो वैदिक अकादमी गाड़ासरई की दसवीं क्लास की छात्रा काकुल साहू पिता निशांत साहू ने जिले में प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है काकुल ने 500 में से 483 अंक तो वही समीक्षा साहू पिता सतीश साहू ने जिले की प्रवीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है उन्होंने 500में से 477अंक हासिल किया है।
दोनो छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित किया है।