सेवाजोहार डिंडौरी : कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम मझगांव के शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया। पाया गया कि विद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कक्षाओं और बॉउंड्री का अवलोकन किया। विद्यालय में ट्रांसफार्मर और फर्नीचर का कार्य शेष है। कलेक्टर ने उक्त कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम मझगांव के हितग्राही मवियस पिता लहरू के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। आवास निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर ने हितग्राही से चर्चा की, ग्राम में पेयजल को आपूर्ति के बारे में जानकारी भी ली। बताया गया कि ग्राम में नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने हितग्राही के छोटे बच्चे जॉय को पुस्तक भेंट की।
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने ग्राम देवलपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित कार्यां का निरीक्षण किया
कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम देवलपुर जनपद पंचायत समनापुर में पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित कार्यां का निरीक्षण किया। खरमेर नदी के तट पर निर्माणाधीन सम्पवेल और इंटेकवेल का अवलोकन किया। बताया गया कि यहां पर पम्प हाउस का कार्य किया जाना है। उन्होंने देवलपुर के पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई टंकी और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए शेष कार्यां को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
ग्राम सरई में निर्माणाधीन शा.उ.मा. विद्यालय भवन का निरीक्षण
कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम सरई जनपद पंचायत समनापुर में निर्माणाधीन शा.उ.मा. विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। विद्यालय का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं। जल्द ही कक्षाएं भी संचालित होंगी।