सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुतरेल नदी में मछली मारने अपने पति के साथ पहुंची महिला को काले सर्प ने काट लिया। सर्प दंश से महिला बेहोश हो गई जिसे पति ने उपचार के पहले पंडा से झाड़ फूक कराया फिर आराम ने लगने पर 108एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा। जहा रात्रि आठ बजे महिला ने दम तोड दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खिरसारी निवासी सालिक राम चोकसे अपनी पत्नी शशि बाई के साथ दो जुलाई को मछली मारने जेल बिल्डिंग के आगे कुतरेल नदी गया हुआ था। पुलिस को दिए बयान में सालिकराम ने बताया की उसकी पत्नी को काले सर्प ने काट लिया जिसके बाद उसे चक्कर आ गया। सालिक राम ने शशि बाई को नदी से बाहर निकाल कर वहा खड़े एक व्यक्ति से घाना घाट के पंडा को बुलवाने अपनी स्कूटी दी। पंडा आया पर आराम नही लगा। इसके बाद सालिक राम ने 108 एंबुलेंस की मदद से शशि बाई को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा।जहा इलाज के दौरान रात्रि 8 बजे शशि बाई ने दम तोड दिया।