सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मा. विष्णुदत्त जी शर्मा के आह्वान पर पार्टी का एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 07 जुलाई 2024 (रविवार) को रवींद्र भवन सभागार, भोपाल में आयोजित किया जाना है।
कार्यसमिति की बैठक डिजिटल रजिस्ट्रेशन के बाद प्रातः 11.00 बजे प्रारंभ होगी। विभिन्न सत्रों की इस विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय मंत्री मा. भूपेंद्र यादव जी, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी सहित केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी की अनुसार संगठन में बदलाव को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होनी है,जिसके बाद परफार्मेंस की दृष्टि से बदलाव किया जा सकता है। प्रदेश प्रभारियों के बदलाव के बाद अब संगठन में भी फेरबदल की अटकलें तेज हो चली है।