बजाग कमलेश पाठक बजाग –
सेवाजोहार (डिंडोरी/बजाग):- मप्र के आदिवासी जिला डिंडोरी के बजाग मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम सिंगपुर में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया है। आरोप है कि लगातार राशन ना मिलने की समस्यायों को लेकर जाम लगाया लगाया है।
वही समस्यायों को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।
जानकारी अनुसार 10 से 11 बजे तक सड़क जाम लगाया,वही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गई तब जाकर ग्रामीणों ने जाम को हटाया। लगभग 1 घंटे में दोनों ओर 100 से भी ज्यादा वाहन जाम के चलते खड़े हो गए। धीरे धीरे जाम हटाकर वाहनों को निकालने का काम बजाग पुलिस ने बड़ी समझदारी से किया। गामीणों को आश्वासन दिया जल्द ही राशन दिया जाएगा। जानकारी अनुसार नेटवर्क साइट्स नहीं चलने के कारण देरी हुई । गामीणों ने सोसायटी पहुंच गए जहां पर राशन बांटा जाएगा।।