सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जनजागरूकता रथ रवाना
सेवाजोहार (डिंडोरी):- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मद्य निषेध संकल्प के तहत जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से नशा मुक्ति जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान की थीम “नशे से रहें दूर, जीवन जिएं भरपूर” के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जनजागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।