Sunday, October 11, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन 12 अक्टूबर को जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव आएंगे

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन 12 अक्टूबर 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव, जिला डिंडोरी के प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे संस्था की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. मुरुगन प्रातः 10 बजे जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। प्रातः 10:15 से 11:15 बजे तक वे संस्था के कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:15 से 11:45 बजे तक संस्था एवं उसके विभिन्न सेवा-प्रकल्पों का संक्षिप्त भ्रमण करेंगे।

प्रातः 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित लोकार्पण समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें नर्मदांचल विद्यालय के खेल मैदान एवं झूलों, सिलगी घाट की सीढ़ियों के हट, गौशाला शेड तथा परिसर में एल.टी. विद्युत लाइन का लोकार्पण शामिल है। इन कार्यों से संस्था की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। दोपहर 12:45 बजे भोजन के पश्चात दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक संस्था की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक केंद्रीय राज्य मंत्री जी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सायंकाल 3:30 से 4 बजे तक चाय एवं अल्पाहार का कार्यक्रम रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:30 बजे डॉ. मुरुगन का प्रस्थान होगा।

जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल के अध्यक्ष  एम.एल. साहू ने कहा कि संस्था जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था के विभिन्न सेवा-प्रकल्पों का उद्देश्य जनजातीय अंचलों में रहने वाले परिवारों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना तथा शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। उनका प्रवास संस्था के सेवा-कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन से जनजातीय समाज के उत्थान तथा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के हमारे प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। हमारा संकल्प है कि सेवा, संस्कार और स्वावलंबन के माध्यम से जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे