नवागत कलेक्टर ने पहली बैठक में इरादे किए साफ
सेवाजोहार (डिंडोरी):- नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में सर्वप्रथम अपना परिचय देते हुए बताया कि आप 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, इससे पहले हर्ष सिंह ने धार, सिवनी, श्योपुर, सीहोर, ग्वालियर जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सभी जिला अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत , अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला, एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग आर पी तिवारी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को प्राथमिकता में लेते हुए सभी अपने कार्ययोजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी निरीक्षण करें और अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने जिम्मेवार अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सभी जिम्मेवार अधिकारियों को अपने अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।