Wednesday, March 4, 2026

ग्राम धिरवनकला के 40 गौवंश मालिको को 1213500/-रू. की राशि स्वीकृत

सेवाजोहार (डिंडोरी):- 21.08.2024 को अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण ग्राम धिरवनकला तहसील शहपुरा जिला डिण्डौरी में हल्दू वृक्ष के नीचे खडे मवेशियों के उपर आकाशीय बिजली गिरने से 32 गाय, बैल 47 बकरे, बकरियो की मृत्यु हो गयी थी तथा एक गौवंश गम्भीर रूप से घायल हुआ था,जिसकी सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर  हर्ष सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (रा०) शहपुरा श्री अनुराग सिंह एवं तहसीलदार शहपुरा  पुष्पेन्द्र पन्द्रे एवं नायब तहसीलदार रयपुरा  शैलेष गौर एवं पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुये पी०एम० कराया और पंचनामा, प्रतिवेदन सहित आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरण तैयार किया गया। जिसमें ग्राम के 40 गौवंश मालिको को 1213500/-रू. (बारह लाख तेरह हजार पांच सौ रूपये) की राशि स्वीकृत कर सम्बंधित पीडित व्यक्तियों के खाते में राशि का भुगतान कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे