Wednesday, January 14, 2026

डिंडोरी जिले की बेटी 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर छत्तीसगड़ के राज्यपाल के हाथों होंगी सम्मानित ।

सेवाजोहार (डिंडोरी):- राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का सर्वोच्च सम्मान है जो 5 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले राज्यपाल पुरस्कार समारोह में राजभवन में महामहिम राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदान किया जाएगा इस पुरस्कार हेतु डॉक्टर रश्मि सिंह धुर्वे का चयन पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार के लिए हुआ है जिसमे उन्हें प्रशस्ति पत्र 50000 रूपये की राशि सम्मान स्वरूप महामहिम राज्यपाल के हाथों प्रदान की जाएगी।

इनके द्वारा 6अन्तरराष्ट्रीय एवम 6 राष्ट्रीय शोध पत्रों का प्रकाशन पुस्तक लेखन कार्य किए गए हैं  एवम् शिक्षा के क्षेत्र में 20 प्रकार के नवाचार लिए गए हैं सामाजिक सरोकार के तहत् 20 प्रकार के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम का संचालन कर रही हैं जैसे पर्यावरण जागरूकता, स्वक्ष्ता जागरूकता ,किशोरी बालिकाओं के पोषण स्वास्थ्य जागरूकता महावारी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैला रही हैं विकास योजनामें सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं इनके कुशल संचालन में शाला ने भारत सरकार की स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित होते हुवे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया,एवम् पर्यावरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब का चयन पर्यावरण विभाग की ओर से किया गया।

इनके सफल संचालन में शाला ने विभिन्न शैक्षणिक,सांस्कृतिक,लक्ष्य निर्धारित किए भारत सरकार खेल एवम् युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित युवा महोत्सव में प्रतिवर्ष बच्चे पुरुस्कृत होते है एवम् ये स्वयं वादविवाद प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग से प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। बच्चों के व्यक्तित्व विकास,समय प्रबंधन,आदि पर मोटिवेशनल वक्ता के रूप छात्रों को प्रेरित कर रही है इन्हे वर्ष 2019 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है लेखन कार्य,सामाजिक सरोकार,शिक्षा में नवाचार,शैक्षणिक,सांस्कृतिक, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण इन्हें प्रसिद्ध साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

डिंडोरी जिले की बेटी 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर छत्तीसगड़ के राज्यपाल के हाथों होंगी सम्मानित । आपको बता दे की डिंडोरी जिले के प्रतिष्ठित मरावी परिवार की बेटियों ने प्रदेश स्तर पर डिंडोरी शहर का मान बढ़ाया है शिक्षक पवन मरावी की छोटी बहन डॉक्टर रश्मि सिंह धुर्वे का चयन राज्यपाल पुरुस्कार 2024 के लिए हुआ है। एवम् बड़ी बहन डॉक्टर सरिता उइके छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में सेवाएं दे रही है।अपनी सफलता का श्रेय माता जी श्रीमती जमुना मरावी एवम् पिताजी श्री राम सिंह मरावी जी को समर्पित है जो स्वयं एक शिक्षक थे उनके द्वारा दी गई शिक्षा संस्कार एवम् आदर्श आज भी श्रेष्ठ कार्य करने हेतु प्रेरणा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे