Thursday, January 15, 2026

नगर सहित ग्रामीण इलाको में भाजपा के सदस्यता अभियान ने पकड़ी तेजी

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी मार्गदर्शन में व भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के 655 मतदान केदो में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वार्ड नंबर 4 में स्थित सब्जी मंडी के दुकानों में वृहत सदस्यता अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के द्वारा सभी सब्जी व्यापारियों, फल फूल व्यापारियों के पास जाकर भाजपा की सदस्यता कराया। इसके साथ ही वार्ड नंबर 5 में घर-घर जाकर सदस्य के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सदस्यता अभियान के दौरान बताया कि हमारी सरकार लगातार चार वर्ग गरीब,महिला,युवा,किसान के हित में निरंतर कार्य कर रही है हम उन्हीं योजनाओं को लेकर गांव गांव ,घर-घर संपर्क करते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान कर रहे हैं और पार्टी की विचारधारा से अवगत करा रहे हैं। इस सदस्यता अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे,मानबहादुर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अविनाश सिंह सैनी,वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,आलोक शर्मा,दिनेश अवधिया,परसराम पाराशर,दुर्गेश जोगी,अमर सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे