लापरवाही पर एसडीएम हुए सख़्त
सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी रामबाबू देवांगन ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत गुणवत्ताहीन भोजन बनाए जाने के संबंध में अध्यक्ष/सचिव सरस्वती स्व-सहायता समूह नुनखान रैयत एवं अध्यक्ष/सचिव नर्मदा स्व-सहायता समूह कोकोमटा विकासखण्ड समनापुर को नोटिस जारी किया।
जारी नोटिस के अनुसार 10.09.2024 को एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला नुनखान रैयत एवं कोकोमटा का निरीक्षण एसडीएम ने किया । जांच के दौरान पाया गया कि आपके द्वारा मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ताहीन दाल का उपयोग किया जा रहा है एवं बच्चों के बताए अनुसार सब्जी नही बनाई जा रही है और न ही मीनू का पालन किया जा रहा है।
एसडीएम डिंडौरी ने उक्त संबंध में अध्यक्ष\सचिव को 18.09.2024 को न्यायालय के समक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष/समर्थन रखने हेतु अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, अन्यथा की दृष्टि में एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित करने का आदेश जारी किया।