Monday, March 2, 2026

बरगांव में 2 अक्टूबर को विशाल स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजन सहायता शिविर का होगा आयोजन। 

आयुक्त संदीप रजक ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का मुआयना किया

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में 02 अक्टूबर 2024 को होने वाले  वृहद चिकित्सा शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में विभागवार व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन  हुआ। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा, एसडीओपी शहपुरा मुकेश अबिन्द्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी  श्याम सिंगौर,सीएमएचओ रमेश मरावी,जनजाति कल्याण केंद्र अध्यक्ष  मनोहरलाल साहू, प्रकल्प प्रमुख  राघवेन्द्र शर्मा,डॉ एच एस मरकाम, विक्रम सिंह,  जाम सिंह सहित ज़िला एवं ब्लॉक अधिकारी उपस्थित रहे।

बरगांव में 2 अक्टूबर को प्रतिवर्ष के भांति विशाल स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें डिंडौरी, मंडला और उमरिया जिला तथा जबलपुर जिले की कुंडेश्वरधाम तहसील के जनजातीय लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। नि:शक्तजन आयुक्त  संदीप रजक ने बताया कि शिविर का आयोजन दो मुख्य भाग में किया जाएगा।जिसमें एक भाग के तहत स्वास्थ्य लाभ और दूसरे में दिव्यांगजन सहायता शिविर रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का शिविर बहुआयामी होगा जिसमें आने वाले दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ स्वरोजगार के लिए भी अवसर प्रदान कराए जायँगे, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी हो सकेगा।

आयुक्त संदीप रजक ने उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागवार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन के पूर्व सभी जनपद पंचायतों में सभी विभाग अपने दायित्व अनुसार चिन्हांकन शिविर का आयोजन करेंगे, जिनके लिए सीईओ जनपद पंचायत नोडल अधिकारी होंगे। जनपदों में आयोजित किये जाने वाले चिन्हांकन शिविरों के माध्यम से मुख्य शिविर के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा और लाभान्वितों का प्रीरजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
आयुक्त संदीप रजक ने स्वास्थ्य शिविर के सम्बन्ध में बताया गया कि जनजातीय कल्‍याण केन्‍द्र महाकौशल के सहयोग से आयोजित किये जा रहे इस स्‍वास्‍थ्‍य एवं दिव्‍यांगजन शिविर में मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं रीवा सहित शासकीय और निजी चिकित्‍सालयों के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों द्वारा जनजातीय क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया जायेगा, नि:शुल्‍क पैथालॉजी जांच की जायेगी, एक्‍सरे और सोनोग्राफी की जायेगी तथा दवाईयों का वितरण किया जायेगा तथा दिव्‍यांगजनों की स्‍क्रीनिंग कर कृत्रिम उपकरण वितरित किये जायेगें। शिविर के दौरान नि:शक्‍त जनों के लिए मोबाईल कोर्ट भी लगेगी तथा डिंडौरी, मंडला एवं जबलपुर जिले के मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्‍यांगजनों का परीक्षण कर दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें।

शिविर में आयुर्वेदिक एवं होम्‍योपैथिक पद्धिति से भी पीडितों का उपचार किया जायेगा। उन्‍होंने बताया कि इस वर्ष 2 अक्‍टूबर को लगाये जाने वाले शिविर में स्‍त्री रोग, कैंसर रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, उदर रोग, हृदय रोग, सिकल सेल एनीमिया, त्‍वचा रोग तथा नाक-कान-गला रोग के विशेषज्ञ चिकित्‍सक मौजूद रहेंगे। उक्त बैठक के बाद आयुक्त संदीप रजक ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का मुआयना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे