सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय किसान संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला के अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौपा है।
1,कृषि विभाग द्वारा सही समय में कोई प्रचार प्रसार न होने के कारण किसानों तक बीज नही पहुंच रहा है बीज किसानों को न देकर अजीविका मिशन को दिया जा रहा है।
2. बीज वितरण कर रेट लिस्ट नही होने के कारण मनमानी रूप से बीज की राशि ली जा रही है।
3. डिण्डौरी जिले में धान उपार्जन प्रति हेक्टेयर 22 क्विटल ली जाती है उसे बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर 40 क्विटल किया जाये जबकि, हमारे यहां प्रति एकड़ 20 क्विंटल से अधिक उपज होता है।
4. भारतीय किसान संघ डिण्डौरी द्वारा कृषि विभाग उपसंचालक से दिनाँक 29.07.2024 को जानकारी मांगी गई थी आज दिनॉक तक जानकारी उपलब्ध नही कराया गया कृपया इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जावे।
5. कृषि अभियांत्रिकीय कार्यालय डिण्डौरी में खोला जाये।
6. भारतीय किसान संघ डिण्डौरी द्वारा उद्यानिकी विभाग सहायक संचालन से दिनॉक 19.07.2024 को जानकारी मांगी गई थी आज दिनॉक तक जानकारी उपलब्ध नही कराया गया कृपया इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जावे।
7. उद्यानिकी विभाग द्वारा योजनाओं की प्रचार प्रसार नही किया जाता है जिससे किसानों को लाभ नही मिल पा रहा है।
8. उद्यानिकी विभाग द्वारा केचुआ खाद्य जिले में कितने स्थानों पर स्थाई ढांचा बनवाई गई है उसकी जानकारी दिया जाये एवं केचुआ खाद्य की स्थाई ढांचा के संख्या बढ़ाई जाये।
9. बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना बिलगड़ा बांध जो कि कागजों पर 43 गांव पहुंचने का है पानी लेकिन नहरे सही न होने के कारण पूरे नहरों की मरम्मत करवाकर पूरे 43 गांवों तक पानी पहुंचाया जाये।
10.बिलगड़ा बांध के वेस्टबेयर गेट के ऊपरे हिस्से में जानवरों की कई घटनाये हो चुकी है
और मृत भी हो चुका है इसे रोकथाम के लिये ग्रील /फैंसिग करवाई जावे और लाईट भी लगवाई जाये।
11. डिण्डौरी जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किये गये कार्य में हुई भ्रष्टाचार की जाँच की जावें।
12. जो भी स्थाई पंप कनेक्शन है उसकी दूरी विद्युत पोल से अधिक है उन्हे सर्वे कराकर जल स्त्रोत तक विद्युत लाईन पहुंचाई जाये।
13. पशु चिकित्सा विभाग में डॉक्टरों की कमी है। इसे बढ़ाई जाये जिससे मवेशियों का सही समय पर ईलाज हो सके।
14. पशु पालन डेयरी विभाग द्वारा किसानों से सामग्री के नाम से पैसे पहले ही ले लिया जाता है और समय में सामग्री प्रदान नही किया जाता है।
15. जिले में जितने भी उपार्जन केन्द्र संचालित होते है उसी संस्था / ग्राम/स्थान में जगह चिन्हित कर खरीदी केन्द्र का सेड निर्माण कार्य किया जाये।
16. जिले के समस्त गल्ला व्यापारी जिसके पास लायसेंस है वे अपने दुकान के सामने खरीदी एवं विक्रय रेट लिस्ट लगाये जिससे किसानों को सुविधा मिल सके। और हर महीने विभाग द्वारा काटे तौल मशीन की जाँच किया जाये।
17. शहपुरा तहसील के समस्त गल्ला व्यापारी जिसके पास लायसेंस है वे अपने दुकान के सामने खरीदी एवं विक्रय रेट लिस्ट लगाये जिससे किसानों को सुविधा मिल सके। और हर महीने विभाग द्वारा काटे तौल मशीन की जॉच किया जाये।
18. खाद्य वितरण जिला डिण्डौरी के सभी विकास खण्डों में सुविधानुसार खाद्य गोदाम निर्माण किया जाये व नया परिसीमन किया जाये।
(बिजौरी से बरगांव 12 किलोमीटर जाना पड़ता है जबकि, शहपुरा 5 किलोमीटर पड़ता है।) (बरौंदा से रनगांव 9 किलोमीटर जाना पड़ता है जबकि, शहपुरा 4 किलोमीटर है।) (ढ़ौढा से अमेरा 21 किलोमीटर जाना पड़ता है जबकि, बरगांव 12 किलोमीटर है।)
19. नायब तहसीलदार वृत्त रयपुरा को सप्ताह में 3 दिवस रयपुरा कार्यालय व 3 दिवस यथावत कार्यालय में संचालित किया जावें ताकि ग्रामीणजनों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
20. जो शासकीय नाला, नदी, तालाब, झिरना स्त्रोत एवं गौचर भूमि है उसे अतिक्रमण भूमि मुक्त कराई जाये।