सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडोरी द्वारा प्रांतीय आह्वान पर जनजातीय कार्य विभाग/अनूसूचित जाति विभाग में कार्यरत अंशकालीन, दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी कर्मचारियों को 7-8 माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके विरोध में आज 20 सितंबर 2024 को प्रदेश के 55 जिलों में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल के नेतृत्व में रामबाबू देवांगन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडोरी को ज्ञापन सौंपा गया है।
जिसमें मुख्य रूप से संभागीय सचिव मिहीलाल धुर्वे जिला संरक्षक गोपाल पाठक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल जिला सेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयंक उद्देशिया जिला सचिव अघनू सिंह कोकडिया ,अशोक यादव पट्टा, कृष्णा यादव, मनोज यादव, जमादार ,गिरीश परस्ते ,नरबदिया अजित गुप्ता एवं सभी विभागों के कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।