आगामी पांच दिवस और चलेगा सदस्यता महाअभियान-
सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में निर्धारित लक्ष्य के 50,000 तक डिण्डौरी की सदस्यता हो चुकी है एवं शेष अगले 5 दिवस मे किया जायेगा, जिसके लिए भाजपा के द्वारा लगातार महाअभियान के माध्यम से मतदान केन्द्रों मे सदस्यता के लिए भाजपा जिला पदाधिकारियों, मण्डल पदाधिकारियो एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शक्तिकेन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है ।
आगामी 5 दिवस मे शक्तिकेन्द्र के प्रत्येक मतदान केन्द्रों मे सदस्यता करायेगे, ताकि भाजपा का विस्तार किया जा सकें। यह सदस्यता अभियान जिले के 655 मतदान केन्द्रों मे चल रहा है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने 2 दिवस के लिए युवाओं के बीच महासदस्यता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है जो जिला डिण्डौरी मे भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में सदस्यता अभियान दिनाॅक 21 एवं 22 को युवाओं के बीच में किया गया जिसमें प्रत्येक बूथ स्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभाविंत युवाओं को भाजपा सरकार की योजना एवं पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए जिले के लगभग सभी मतदान केन्द्रो में भाजपा का सदस्यता कराने का निर्णय लिया गया है।
इस अभियान में भारतीय जनता युवामोर्चा के जिला एवं मण्डल स्तर के सभी पदाधिकारियों को हर मतदान केन्द्रो मे जाकर युवाओं के बीच करना है। युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते ने सभी पदाधिकारियो से आग्रह किया है कि वें अपने मण्डल अन्तर्गत मतदान केन्द्रो मे जाकर हर मतदान केन्द्र मे 250 प्लस सदस्यता करना है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने पुरानी डिण्डौरी डिण्डौरी के मतदान केन्द्र 54 में सदस्यता अभियान चलाया एवं भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए सदस्यता कराया भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है अब हमारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है इसमें हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है।
अवध ने कहा की हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री एवं सदस्यता अभियान सहप्रभारी पुनीत जैन, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अविनाश सिंह सैनी, अमरसिंह धुर्वे सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहें।