जनजाति कार्य विभाग म.प्र. का करेंगी नेतृत्व
सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन व सहायक आयुक्त डॉ. संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा शालेय खेल कैलेंडर 2024 -25 के अनुसार जिले की फुटबॉल खिलाड़ी बालिकायें कु. शालिका परस्ते, कु.रश्मि धुर्वे, कु.आराधना मरकाम, कु.गंगोत्री धूमकेतु, कु. रेखा पेन्द्रों, कु.रेखा कुशराम, कु.संतोषी सैयाम, सीएम राइज विद्यालय शहपुरा का विकास खंड, जिला, संभाग एवं विभागीय राज्य स्तरीय स्पर्धाओ में खेल कौशल और खेल दक्षता को देखते हुए विशेषज्ञों द्वारा चयनित किया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पी.एस राजपूत ने जानकारी में बताया कि चयनित बालिकाए जनजाति कार्य विभाग से 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल 17 वर्ष बालक /बालिका की प्रतियोगिता शुजालपुर जिला शाजापुर में 20 से 24 सितंबर 2024 तक, कोच जगेश्वर नंदा के कुशल नेतृत्व में भाग लें रही हैं।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डॉ संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य, प्राचार्य यशवंत साहू, डी के श्रीवास्तव, पीडी पटेल, संदीप सोनी, प्रशिक्षक रमा साहू, नवीन खरगाल, अनिल लोधी, परवेज खान, धर्मेंद्र मार्को, डाली कोरचे इत्यादि ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य कामना की है।