Thursday, January 15, 2026

मछली पालन में निपुण रयपुरा में दीदीयों से प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने किया संवाद

मिलकर कार्य करने से मिलते हैं सफल परिणाम : प्रभारी मंत्री  प्रतिमा बागरी 

सेवाजोहार (डिंडोरी):– नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने रयपुरा की दीदीयों के साथ संवाद किया। उन्होंने शारदा समूह की दीदीयों को बधाई देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किये आत्मनिर्भरता के प्रयास से आज पूरा भारत देश परिचित है, ये डिंडौरी जिले के लिए गौरव का पल है।
प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने अपने संबोधन में कहा कि डिंडौरी जिले की भूमि को मां नर्मदा का आर्शीवाद प्राप्त है। यहां का प्रत्येक कंकड पवित्र है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम मातृ शक्ति को आगे बढते हुए देख रहे हैं। शारदा समूह के दीदीयों को टीवी पर देखकर गर्व हुआ कि हमारे मातृ शक्ति आगे बढ रहीं है। यदि महिलाएं चाहें तो सभी कार्य संभव हैं। समूह के द्वारा किया गया कार्य अकेले कर पाना संभव नहीं था। यह हमें शिक्षा देता है कि मिलकर कार्य करने से सभी प्रकार के कार्य संभव है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों ने विकास के लिए कोई बेहतर योजना सोची है तो उसमें शासन प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने शारदा समूह के दीदीयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में इस तरीके के प्रयास परिवार को मजबूती प्रदान करते हैं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र राजपूत, जनपद सदस्य  अशोक उरैती, जनपद सदस्य  अनीता धूमकेती, कलेक्टर  हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक  वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, प्रभारी सहायक संचालक मत्स्य विभाग  राकेश चंदेल,  जयसिंह मरावी,  महेश धुमकेती,  लक्ष्मण सिंह,  पुनीत जैन,  नरेन्द्र नागेश, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे