Wednesday, August 19, 2026

हैहयवंशीय ताम्रकार समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस

मंडला जिले के इतिहास में पहली बार ताम्रकार महिला मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन
सेवाजोहार (मंडला):- हैहयवंशीय ताम्रकार समाज महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस का उत्सव भव्य और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. रेखा ताम्रकार ‘राज’, सचिव अभिलाषा ताम्रकार एवं समस्त सदस्यों की उपस्थिति में महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक शशि ताम्रकार, उपाध्यक्ष सरिता ताम्रकार, सहसचिव शकुन ताम्रकार, कोषाध्यक्ष अंकिता ताम्रकार एवं मीडिया प्रभारी हर्षिता ताम्रकार का चयन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. रेखा ताम्रकार ‘राज’ द्वारा संगठन एवं समाज हित से जुड़े विषयों पर आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता से संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महिलाओं एवं बेटियों ने मनमोहक नृत्य, गीत और जुगलबंदी की प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही मनोरंजक खेलों में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन हर्षिता ताम्रकार ने किया।
कार्यक्रम में 7 वर्षीय आरव से लेकर 75 वर्षीय अंगूरी ताम्रकार तक की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। आयोजकों के अनुसार, मंडला जिले में हैहयवंशीय ताम्रकार समाज महिला मंडल का यह प्रथम गठन एवं प्रथम आयोजन रहा।
कार्यक्रम की सफलता में मुकेश ताम्रकार, मनोज ताम्रकार, नितिन ताम्रकार एवं श्रेयांश-चीकू ताम्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सचिव अभिलाषा ताम्रकार ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शशि ताम्रकार, ललिता ताम्रकार, ममता ताम्रकार, लक्ष्मी ताम्रकार, सरिता ताम्रकार, अंगूरी ताम्रकार, प्रीति ताम्रकार, शुभि ताम्रकार, शकुन ताम्रकार, प्रियंका ताम्रकार, अंजलि ताम्रकार, अदिति ताम्रकार, बबीता ताम्रकार, रचना ताम्रकार, रीना ताम्रकार, संजना ताम्रकार, सोनम ताम्रकार, अल्पना ताम्रकार, नेहा ताम्रकार, अंकिता ताम्रकार, पूजा बबीता ताम्रकार, मान्या ताम्रकार, रिया ताम्रकार एवं हर्षिता ताम्रकार सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे