जनपद सीईओ ने जांच टीम गठित की
सेवाजोहार (डिंडोरी):- मप्र के आदिवासी जिला डिंडोरी में इन दिनों जी राम जी योजना के तहत ग्राम में हो रहे कार्यों में फर्जी हजारी भरने का खेल जोरो में चल रहा है,जिसका मामला भी सामने आया हैं। ग्राम के मेट पर अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अवकाश के दिनों में फर्जी हाजिरी भरे जाने की जानकारी मिली हैं,इस मामले में पंचायत सचिव अब अग्रिम कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
ताजा मामला डिंडोरी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया कला का हैं,जहां पंचायत के मेट श्याम लाल ठाकुर के द्वारा अपने परिवार के सदस्यों की फर्जी हाजिरी 15 अगस्त के दिन जहां अवकाश था उस दिन की भरी गई,मामले का खुलासा इनलाइन पर दर्ज हाजिरी से हुआ। वही मेट श्याम लाल ठाकुर का बेटा नितेश कुमार कालेज में अध्ययनरत है बावजूद उसकी हाजिरी फर्जी भरी जा रही हैं।

गांव के अन्य मेट और मजदूरों ने बताया कि 15 अगस्त के दिन अवकाश के चलते गांव में कोई काम नहीं लगाया गया था,लेकिन मेट ने अपने परिवार के सदस्यों की फर्जी हाजिरी भरकर शासकीय राशि आहरण कर का प्रयास किया। मेट के द्वारा कितनी फर्जी हाजिरी भरी गई अपने परिजनों की यह तो जांच के बाद पता चलेगा।

वही इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत मुड़िया कला के सचिव दूभर सिंह धुर्वे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया हैं,मेट श्याम सिंह ठाकुर के द्वारा फर्जी हाजिरी डाली गई है,आगे की कारवाई के लिए लिखा पढ़ी कि जा रही हैं। वही इस पूरे मामले की चर्चा जब डिंडोरी जनपद के सीईओ पंकज देवड़ा से की गई तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। वही अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने निकलकर आते है और विभाग क्या कारवाई मेट के खिलाफ करता हैं ?