Tuesday, August 18, 2026

राज साहू बने भाजपा डिंडोरी जिला मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी के मार्गदर्शन तथा जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह की सहमति के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति की घोषणा की है। संगठनात्मक नियुक्ति आदेश भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जारी किया है।


भाजपा जिला संगठन ने सक्रिय कार्यकर्ता राज साहू को डिंडोरी जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राज साहू लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। साहू समाज में उनकी सक्रियता के साथ-साथ मिलनसार एवं सौम्य व्यवहार के लिए भी वे जाने जाते हैं।
राज साहू की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। वहीं, पत्रकारों एवं मीडिया जगत से उनके व्यक्तिगत और मधुर संबंधों को भी इस जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन को उम्मीद है कि राज साहू अपनी सक्रियता और समन्वय क्षमता के माध्यम से भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राज साहू को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे