Thursday, January 15, 2026

कलेक्टर हर्ष सिंह ने विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय सीमा की बैठक

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर हर्ष सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में सीइओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, एसडीएम शहपुरा  एश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  सुनील शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर  भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग  आर.पी. तिवारी, डिप्टी कलेक्टर  वैधनाथ वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने बैठक में वनाधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा की और पीएम जनमन के तहत संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम जनमन आवास, विद्युत आपूर्ति, पीएम स्वनिधि, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत कार्ड, नलजल, आदि की जानकारी ली। उन्होंने पीएम जनमन आवास के तहत गत सप्ताह की प्रगति व द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने जनमन योजना के तहत एमपीईबी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में राशन वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एमडीएम, कल्याणकारी योजना, आईसीडीएस के तहत किए जा रहे राशन वितरण कार्य की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि सभी शासकीय वितरण दुकानों में आपूर्ति की जा रही है।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि पंजीयन प्रक्रिया जारी है। सभी 26 पंजीयन केन्द्रों में पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, ओआरएस वितरण की जानकारी विकासखंड के आधार पर की। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया की विकासखंड स्तर पर स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध जांच मशीनों की जानकारी ली। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने आयुष्मान कार्ड की बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे कैम्पों के स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, डायलिसिस योजना, क्षय रोग, डेंगू, मलेरिया आदि के संबंध में भी जानकारी ली। और तय लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नगर परिषद को नियमित क्षेत्र में फॉगिंग कराने और छात्रावासों में भी विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने छात्रवृत्ति और पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सम्पूर्णता अभियान के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। विकासात्मक कार्यों के लिए भूमि आवंटन की स्थिति के बारे में जाना। आरसीएमएस पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की गई और राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली और लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने को कहा गया।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने इसके साथ ही आहार अनुदान योजना, वन अधिकार पट्टे, बिरसामुंडा स्वरोजगार योजना, टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, खरीफ फसल, उद्यानिकी विभाग के कार्य, बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, मिलेट मिशन सहित अन्य विभागीय कार्यां की समीक्षा की। उन्होंने रोजगारोन्नमुखी योजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने समय-सीमा के प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम हेल्पलाइन के तहत विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सभी विभागों को न्यायालयीन लंबित मामलों का निराकरण करने के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने बैठक में जिले में पर्यटन स्थलों बढावा देने के लिए सभी पर्यटन स्थलों की बेहतर रखरखाव करने, साफ-सफाई रखने और पर्यटन की विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक व अन्य पर्यटन स्थलों पर कार्य करें। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने आगामी त्यौहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस एवं भीड़ प्रबंधन के संबंध मंय आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व विभाग अपने न्यायालय के प्रकरणों को प्राथमिकता से पूरा करें। कृषि विभाग एनपीके उर्वरकों को प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने सभी जिला अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में राशन वितरण एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे लगातार मॉनीटरिंग होने से उक्त व्यवस्थाओं में नियमित सुदृढ़ता बनी रहे। साथ ही उन्होंने उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को जिले के सभी लाभांवित एवं पात्र दिव्यांगों की सूची प्रस्तुत करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे