Thursday, March 5, 2026

कलेक्टर  हर्ष सिंह ने किया करंजिया अमरकंटक क्षेत्र का दौरा

सेवाजोहार (डिंडोरी):– बुधवार को कलेक्टर  हर्ष सिंह ने जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर करने एवं जिले में पर्यटन क्षेत्र की सम्भावनाओं को गति देने के उद्देश्य से विकासखंड करंजिया के कबीर चबुतरा का दौरा किया, कबीर चबूतरा डिंडौरी जिले की सीमा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर स्थित है, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने पर्यटन से सम्बंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्थल का जायजा लिया। कबीर चबुतरा में उपस्थित बैद्य दयादास पुजारी ने चर्चा के दौरान बताया कि अपने जीवनकाल में सदगुरू कबीरदास जी बांधवगढ से जगन्नाथपुरी जाते समय यहाँ रूके थे और चबुतरा में बैठकर साधु संतों के साथ सत्संग किया । तब से यह स्थान पर्यटन स्थल के रूप में माना जाता है। जहां पर महाशिवरात्रि एवं अन्य पर्व पर मेला का आयोजन भी किया जाता है।

आरण्डी गुफा
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने दार्शनिक स्थल आरण्डी गुफा, कपिल धारा अमरकंटक का अवलोकन किया। जहां पर पर्यटन स्थल को बेहतर से और बेहतर ढंग से करने का प्रयास किए जाएंगे। इसी तरह जिले के अन्य स्थलों को भी पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे