Thursday, January 15, 2026

वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता दें : हर्ष सिंह,कलेक्टर

कलेक्टर  हर्ष सिंह ने योजनाओं एवं विभागवार कार्य प्रगति की समीक्षा की

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर  हर्ष सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। उक्त बैठक में सीइओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, एसडीएम शहपुरा  एश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग  आर.पी. तिवारी, डिप्टी कलेक्टर  वैधनाथ वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने दिवाली पर्व पर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पटाखा दुकानों, पटाखा दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पटाखा दुकानों के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  हर्ष सिंह ने बैठक में अधिकारियों द्वारा गत सप्ताह किये गए विभागीय निरीक्षण में सामने आये प्रकरणों की समीक्षा की। वार्डन की अनुपस्थिति, ऐसे स्कूल जहां शिक्षक नहीं पाये गए, ऐसी स्थिति में कलेक्टर  हर्ष सिंह ने अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, आंगनबाड़ी, नहर आदि प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने बैठक में पीएम जनमन के तहत संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम जनमन आवास, विद्युत आपूर्ति, पीएम स्वनिधि, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत कार्ड, नलजल, आदि की जानकारी ली। उन्होंने पीएम जनमन आवास के तहत गत सप्ताह की प्रगति व द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि व नवीन स्वीकृतियों के संबंध में जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि गत सप्ताह 89 जनमन आवास पूर्ण हुए हैं। जनमन आवास के तहत विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर  हर्ष सिंह ने सभी सीईओ जनपदों को कार्ययोजना बनाकर आवास कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के मध्य अधिक अंतर न हो। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने जनमन के तहत विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि गत सप्ताह 35 घरों में विद्युत आपूर्ति प्रदान की गई। उन्होंने जिले में राशन वितरण की स्थिति की समीक्षा की।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जीर्णशीर्ण भवनों के संबंध में एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण की समीक्षा करते हुए अक्टूबर माह के राशन वितरण, दुकानों में वेट मशीन, नापतौल, सेल्समैन को प्रशिक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। खरीफ फसल के उपार्जन, भण्डारण, परिवहन, वेयर हाउस की स्थितियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने पीएम जनमन उन्नत ग्राम योजना के तहत शामिल सभी विभागों को योजना के लक्ष्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की और ओपीडी, आईपीडी, ओआरएस वितरण की जानकारी विकासखंडवार ली। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया की विकासखंड स्तर पर स्क्रीनिंग के बारे में पूछा और तत्संबंध में निर्देश दिए। झोलाछाप डॉक्टरों पर की गई कार्यवाही के संबंध में बताया गया कि गत सप्ताह सात झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने स्व-रोजगार एवं रोजगार के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवंटित लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इसके तहत 30 प्रकरणों को स्वीकृत कर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया है। कलेक्टर  सिंह ने स्व-रोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग स्थानीय वस्तुओं की खरीद पर ध्यान केन्द्रित करें। वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता दे। स्थानीय व्यापारियों को जेम पोर्टल के तहत पंजीकृत कर स्थानीय एवं सुगमता से उपलब्ध वस्तुओं को प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने आधार अपडेशन, छात्रवृति वितरण, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, राज्य मिलेट मिशन, बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता और सम्पूर्णता अभियान सहित अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अंतर्विभागीय मुद्दों पर जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों में समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने समय-सीमा के प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम हेल्पलाइन के तहत विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के प्रकरण पर कार्य करना एक सतत प्रक्रिया है। जिस पर सभी विभाग लगातार कार्य करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे