सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। यह सम्मलेन महा मंगला मुखी अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के बैनर तले किया जा रहा है। इस किन्नर सम्मेलन में बड़ी संख्या में किन्नर मध्यप्रदेश के सभी जिलों सहित कई प्रदेशों से डिंडोरी पहुंच रहे है। यह आयोजन डिंडोरी बायपास मार्ग पर दरबार ढाबा में किया जा रहा है।
व्यवस्था को लेकर डिंडोरी नगर के किन्नर प्रियंका नायक ने बताया है की दरबार ढाबा में कई प्रदेशों से पहुंचने वाली किन्नरों के रुकने और खाने की व्यवस्था की गई है। आलैया मां जी की रोटी करने वाली हाजी नाजनी नायक की अगुवाई में यह बड़ा आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान दिवंगत किन्नरों की याद में दुआओं का दौर जारी रहेगा।